25 साल के शानदार करियर के बाद अमित मिश्रा ने क्रिकेट को कहा अलविदा
आर अश्विन के बाद भारत के एक और स्पिनर ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। 25 साल तक प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव रह अमित मिश्रा ने गुरुवार 4 सितंबर को क्रिकेट के सभी रूपों से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। साभार : गूगल वे…

आर अश्विन के बाद भारत के एक और स्पिनर ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। 25 साल तक प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव रह अमित मिश्रा ने गुरुवार 4 सितंबर को क्रिकेट के सभी रूपों से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

वे इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल के साथ-साथ भारत की डोमेस्टिक क्रिकेट में भी नजर नहीं आएंगे। अब वे दुनिया के अन्य टी20 लीगों में खेल सकते हैं। भारत के निरंतर गेंदबाजों में से एक रहे अमित मिश्रा ने अपने रिटायरमेंट की जो वजह बताई है, उसे जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्य रूप से बार-बार चोट लगने और इस विश्वास पर आधारित है कि युवा पीढ़ी को बड़े मंच पर चमकने का अवसर दिया जाना चाहिए। प्रेस रिलीज जारी करते हुए अमित मिश्रा ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। अमित मिश्रा ने 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच भारत के लिए खेले हैं।
उन्होंने 2003 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच उन्होंने 2017 में खेला था। पिछले 8 साल से वे आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में एक्टिव थे।
टेस्ट में 76, वनडे में 64 और टी20आई क्रिकेट में 16 विकेट उन्होंने चटकाए थे। 174 विकेट उनके नाम आईपीएल में हैं। कुल 152-152 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए मैचों का अनुभव भी उनके पास है। 259 टी20 मैच भी वे अपने करियर में खेले हैं।
अपने पूरे करियर के दौरान अमित मिश्रा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी की स्किल से भारत को कई मैच जिताए और वे आईपीएल में भी बड़ा नाम रहे। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की शीर्ष टी20 लीग है और इस लीग में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है।
अपने संन्यास पर अमित मिश्रा ने कहा, "क्रिकेट में मेरे जीवन के ये 25 साल यादगार रहे हैं। मैं बीसीसीआई, प्रशासन, हरियाणा क्रिकेट संघ, सहयोगी स्टाफ, अपने साथियों और अपने परिवार के सदस्यों का तहे दिल से आभारी हूं जो इस दौरान मेरे साथ रहे।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैं उन प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके प्यार और समर्थन ने, जब भी और जहां भी मैंने खेला, इस सफर को यादगार बना दिया।
क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें और अमूल्य सीख दी हैं और मैदान पर बिताया हर पल एक ऐसी याद बन गया है, जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा।" भविष्य में अमित मिश्रा का इरादा खेल में यथासंभव शामिल रहने का है, चाहे वह कोचिंग, कमेंट्री या युवा क्रिकेटरों के मार्गदर्शन के माध्यम से हो।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
