द इंडियन व्यू

24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से

यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।

Prakhar
November 21, 2026
1 min read
24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से

लखनऊ। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के मैच 22 से 27 नवंबर 2026 तक लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी के टेनिस कोर्ट पर खेले जाएंगे।

एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट में 22 नवंबर को क्वालीफायर राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 23 नवंबर से मुख्य ड्रा के मैचों की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन 23 नवंबर को अपराह़न 4 बजे होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।

टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में

राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की सहायता से टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर उजाला को नौ विकेट शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

लक्ष्य सेन की जीत का सिलसिला थमा, हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे

भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन की लगातार 13 मैचों में जीत का सिलसिला शनिवार को हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। उन्हें बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में विश्व नंबर तीन डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन ने सीधे गेमों में हराया।