द इंडियन व्यू

पीएसजी का जलवा बरकरार, यूईएफए सुपर कप जीतकर साल की पांचवीं ट्रॉफी अपने नाम

चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखा है। साल 2025 में पीएसजी का दबदबा फुटबॉल में कायम है। @PSG_English यूईएफए सुपर कप के फाइनल में बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी ने टॉटेनहैम को…

Ragwendra P Singh
August 14, 2025
2 min read
पीएसजी का जलवा बरकरार, यूईएफए सुपर कप जीतकर साल की पांचवीं ट्रॉफी अपने नाम

चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखा है। साल 2025 में पीएसजी का दबदबा फुटबॉल में कायम है।

@PSG_English

यूईएफए सुपर कप के फाइनल में बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी ने टॉटेनहैम को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। साथ ही फ्रांस के इस फुटबॉल क्लब ने 2025 की पांचवीं ट्रॉफी उठाई है। नूनो मेंडेस ने शूटआउट में निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर पीएसजी की शानदार वापसी को अंजाम तक पहुंचाया।

पीएसजी की जीत एक समय असंभव लग रही थी, क्योंकि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच खेले गए इस वार्षिक मैच में टॉटेनहैम निर्धारित समय के 85वें मिनट तक 2-0 से आगे चल रहा था।

ली कांग-इन ने निचले कोने में जोरदार शॉट लगाकर पीएसजी के लिए पहला गोल किया, जबकि उनके साथी खिलाड़ी गोंकालो रामोस ने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में बराबरी का गोल दागकर उडीन के स्टेडियो फ्रीउली में खेले गए इस रोमांचक मैच में स्कोर 2-2 कर दिया। पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी के लिए विटिना पहले प्रयास में चूक गए।

टॉटेनहैम शूटआउट में 2-0 की बढ़त बनाकर फिर से उलटफेर करने की स्थिति में आ गया, लेकिन उसके खिलाड़ी मिकी वैन डे वेन और मैथिस टेल पेनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए, जबकि पीएसजी ने लगातार चार पेनल्टी गोल में बदलीं और साल की पांचवीं अपने कैबिनेट में जमा की।

पीएसजी ने इस साल चैंपियंस लीग, लीग 1 और कूप डी फ्रांस का तिहरा खिताब जीता था। उसने जनवरी में ट्रॉफी डेस चैंपियंस भी जीता था। इस तरह पांच ट्रॉफी इस साल क्लब ने जीत ली हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।