द इंडियन व्यू

2002 के बाद ब्रिटिश धरती पर उतरेगा भारत, यूनिटी कप में पहला मुकाबला जमैका से

यूनिटी कप 2026 में खेलने के लिए भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम 17 खिलाड़ियों के साथ 24 मई को लंदन पहुंच गई। रविवार तड़के बेंगलुरु से रवाना हुई भारतीय टीम 2002 के बाद पहली बार ब्रिटिश धरती पर कोई मुकाबला खेलने गई है।…

Ragwendra P Singh
May 25, 2026
2 min read
2002 के बाद ब्रिटिश धरती पर उतरेगा भारत, यूनिटी कप में पहला मुकाबला जमैका से

यूनिटी कप 2026 में खेलने के लिए भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम 17 खिलाड़ियों के साथ 24 मई को लंदन पहुंच गई। रविवार तड़के बेंगलुरु से रवाना हुई भारतीय टीम 2002 के बाद पहली बार ब्रिटिश धरती पर कोई मुकाबला खेलने गई है।

मुख्य कोच खालिद जमील की टीम ने 22 मई को बेंगलुरु में अभ्यास शिविर शुरू किया था, जो इंडियन सुपर लीग 2025-26 के समापन के एक दिन बाद लगाया गया था। हालांकि, 23 मई को मोहम्मडन बागान सुपर जायंट ने अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय शिविर से वापस बुला लिया। इसके बाद भारत बाकी 17 खिलाड़ियों के साथ लंदन रवाना हुआ। गोलकीपर ऋतिक तिवारी अलग से यात्रा कर रहे हैं और आज टीम से जुड़ेंगे।

फीफा रैंकिंग में 136वें स्थान पर मौजूद भारत का सामना 27 मई की मध्यरात्रि (भारतीय समयानुसार 28 मई) को दूसरे सेमीफाइनल में जमैका (71वीं रैंकिंग) से होगा। पहले सेमीफाइनल में 26वीं रैंकिंग वाली नाइजीरिया टीम का मुकाबला 130वीं रैंकिंग वाली जिम्बाब्वे से होगा।

@IndianFootball

दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमें 30 मई को तीसरे स्थान के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले लंदन स्थित ‘द वैली’ स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो चार्लटन एथलेटिक फुटबॉल क्लब का घरेलू मैदान है। मैचों का सीधा प्रसारण फैनकोड पर किया जाएगा।

यूनिटी कप 2026 (भारतीय टीम)

गोलकीपर

गुरप्रीत सिंह संधू, ऋतिक तिवारी, अल्बिनो गोम्स

डिफेंडर

राहुल भेके, निखिल पुजारी, रोशन सिंह नाओरेम, संदेश झिंगन, आकाश मिश्रा, बिजॉय वर्गीज, प्रमवीर

मिडफील्डर

जैक्सन सिंह थौनाओजाम, नौफल पीएन, रिकी शाबोंग

फॉरवर्ड

रयान विलियम्स, एडमंड लालरिंडिका, लालियानजुआला छांगते, रहीम अली, फारुख चौधरी

यूनिटी कप 2026 कार्यक्रम

पहला सेमीफाइनल

27 मई, रात 12:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

नाइजीरिया बनाम जिम्बाब्वे

दूसरा सेमीफाइनल

28 मई, रात 12:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

जमैका बनाम भारत

फाइनल और तीसरे स्थान का मुकाबला

30 मई 2026

स्थान: द वैली स्टेडियम, लंदन

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।