द इंडियन व्यू

भारत मंडपम में पहली बार होगी एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप, 24 सदस्यीय भारतीय टीम तैयार

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 'नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन स्कीम' के तहत फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया को 26वीं सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप आयोजित करने के लिए आधिकारिक तौर पर वित्तीय अनुदान मंजूर किया है।…

Ragwendra P Singh
June 18, 2026
2 min read
भारत मंडपम में पहली बार होगी एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप, 24 सदस्यीय भारतीय टीम तैयार

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 'नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन स्कीम' के तहत फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया को 26वीं सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप आयोजित करने के लिए आधिकारिक तौर पर वित्तीय अनुदान मंजूर किया है।

चैंपियनशिप 19 जून से 24 जून तक भारत मंडपम कॉम्प्लेक्स में होगी। यहां पहली बार किसी कॉम्पिटिटिव स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले भारत मंडपम में जी20 जैसे शीर्ष स्तरीय आयोजन होते आये हैं।

भारत की स्टार फेंसर ओलंपियन सीए भवानी देवी ने कहा कि इतने बड़े स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय फेंसिंग के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

साभार : गूगल

प्रतियोगिता के लिए फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने आधिकारिक तौर पर 24 सदस्यों वाली एक मजबूत भारतीय टीम चुनी है, जिसमें 12 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। चैम्पियनशिप में 30 से अधिक देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतिस्पर्धा फॉइल, एपी और सेबर श्रेणियों में खेली जायेगी।

भारतीय दल

एपी महिला श्रेणी: तनीक्षा खत्री, प्राची लोहन, मितवा चौधरी, यशकीरत कौर

एपी पुरुष: शेरजिन राजेंद्रन शांतिमोल, जोसेफ बेनेट, शौर्य अश्विनी, अलोशियस कूवक्कल जोशी

फॉइल महिला: जॉयस अशिता स्टालिनराज, नाओरेम मीना देवी, कनुप्रिया चावला, सोनिया देवी

फॉइल पुरुष: सचिन, सनासम हेमश सिंह, आदित्य, तेजस मनोज पाटिल

सेबर महिला: भवानी देवी, श्रेया गुप्ता, जेफरलिन जे एस, श्रुति जोशी

सेबर पुरुष: करण सिंह, गिशो निधि के.पी., लक्ष्य बडसेर, विशाल थापर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।