शटल और सपनों की उड़ान, हेमलता पाठक मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल और…

लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल और एक्सीलिया स्कूल के चेयरमैन पुनीत पाठक ने किया।
उद्घाटन के पश्चात 11 वर्ष, 13 वर्ष और 15 वर्ष के बालक-बालिकाओं के मुकाबले खेले गए। 11 वर्ष बालिकाओं के वर्ग में पहले राउण्ड में अनविका ने प्रकृति को 30-3, लक्षिता यादव ने अनुषा त्रिपाठी को 30-17, किमाया ने अनन्या सिंह को 30-4 और कषिका खन्ना ने तक्ष्णवी को 30-22 से कड़े मुकाबले में पराजित किया।
बालक वर्ग में समृद्ध पाण्डे ने देवाश यादव को 30-19, व्योम सिंह ने अभ्युदय मिश्रा को 30-17, नाव्या शर्मा ने अखिलेन्द्र को 30-5, आरव ने हर्ष को 30-5, आदविक वर्मा ने केविन प्रभाकर को 30-19, मोक्ष सिंह राठौर ने वैदिक को 30-14, अब्बास रिजवी ने देवांश को 30-25 और लक्ष्य यादव ने आशुतोष वर्मा को 30-16 से हराया। इसके अतिरिक्त बालक-बालिकाओं के 13 वर्ष और 15 वर्ष तक के मुकाबले देर रात तक जारी रहे।
कार्यक्रम में इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया और एक्सीलिया स्कूल के संस्थापक चेयरमैन दयाशंकर पाठक और हेमलता पाठक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजिल अर्पित की।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन पुनीत पाठक, वाइस चेयरपर्सन मंजू पाठक, लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल, निदेशक आशीष पाठक, शालिनी पाठक, प्रधानाचार्या मीनू श्रीवास्तव, मेंटर डॉ. एसके मिश्रा, भारतीय जूनियर टीम के पूर्व कोच एवं एक्सीलिया बैडमिंटन एकेडमी के मुख्य कोच देवेन्द्र कौशल एवं संयोजक प्रवीण पाण्डे समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे।
लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से संबद्ध यह प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की जा रही है। जिसमें बालक-बालिका 11 वर्ष, 13 वर्ष, 15 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष वर्ग व युगल वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन दिनांक 2 जून को सायं पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
