गौरी शुक्ला का धमाका, जीते दोहरे खिताब, पुरुष एकल में आकाश द्विवेदी विजेता
लखनऊ। गौरी शुक्ला ने स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) द्वारा आयोजित लखनऊ जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाते हुए महिला एकल व अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में जीत के साथ दोहरे खिताब अपने नाम किए। वहीं…

लखनऊ। गौरी शुक्ला ने स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) द्वारा आयोजित लखनऊ जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाते हुए महिला एकल व अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में जीत के साथ दोहरे खिताब अपने नाम किए। वहीं पुरुष एकल में आकाश द्विवेदी विजेता बने।
एसएनआई टेबल टेनिस एकेडमी, एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न अकादमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में बालक अंडर-19 में अमर मणि शुक्ला और अंडर-11 आयु वर्ग में अमायरा सिंह व विराज ने खिताब जीते।
समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रसून शमसेरी (ऑर्थोपेडिक सर्जन, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ) ने विशिष्ट अतिथि खेल प्रमोटर सत्येंद्र त्रिपाठी की गरिमामयी मौजूदगी में विजेताओं को पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने की जबकि अंत में आयोजन सचिव सुनील जोशी ने आभार जताया।
पुरुष एकल के फाइनल में आकाश द्विवेदी ने अंकित वर्मा को 11-8, 8-11, 11-7, 11-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला एकल में एसएनआई टेबल टेनिस अकादमी की गौरी शुक्ला ने ताश्वी रस्तोगी को 7-11, 11-4, 12-10, 8-11, 11-6 से पराजित किया। बालिका अंडर-19 वर्ग में भी गौरी शुक्ला ने ताश्वी रस्तोगी को 8-11, 10-12, 11-7, 11-9, 11-6 से हराकर दूसरा खिताब जीता।
बालिका अंडर-11 वर्ग में एसएनआई की अमायरा सिंह ने एसएनआई की ही आराध्या वर्मा को 8-11, 11-4, 11-9 से हराया। बालक अंडर-11 वर्ग में विराज सिंह ने वर्चस्व के खिलाफ खिताबी जीत दर्ज की। दूसरी ओर बालक अंडर-19 फाइनल में अमर मणि शुक्ला ने विनायक को 11-8, 11-7, 11-9 से शिकस्त दी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
