भारतीय हॉकी का नया रोडमैप: 36 खिलाड़ी, एक लक्ष्य – बड़ी जीत
हॉकी इंडिया ने सोमवार को बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में 20 अप्रैल से 9 मई तक आयोजित होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की है। इस कोचिंग शिविर के दौरान टीम…

हॉकी इंडिया ने सोमवार को बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में 20 अप्रैल से 9 मई तक आयोजित होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की है। इस कोचिंग शिविर के दौरान टीम संयोजन, फिटनेस और मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास सत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह शिविर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भारत को इस वर्ष एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण, विश्व कप और एशियाई खेलों में भाग लेना है। इस शिविर से उन क्षेत्रों की भी पहचान की जाएगी, जिनमें टीम को और अधिक सुधार करने की आवश्यकता है।
अभ्यास शिविर (36 संभावित खिलाड़ी)
- गोलकीपर
- कृष्ण बहादुर पाठक, पवन, सूरज करकेरा, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, प्रिंसदीप सिंह
- डिफेंडर
- अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप ज़ेस, अमनदीप लाकड़ा
- मिडफील्डर
- राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, रोसन कुजूर, मनप्रीत सिंह
- फॉरवर्ड
- अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
