द इंडियन व्यू

16 ऐस, एक मैच प्वाइंट बचाया और सेमीफाइनल में पहुंचीं पेगुला; गॉफ टूर्नामेंट से बाहर

जेसिका पेगुला ने अपनी दमदार सर्विस का शानदार नमूना पेश करते हुए तीन सेट तक चले कड़े मैच में जीत हासिल करके डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला मीरा एंड्रीवा से होगा।

Prakhar
November 13, 2026
1 min read
16 ऐस, एक मैच प्वाइंट बचाया और सेमीफाइनल में पहुंचीं पेगुला; गॉफ टूर्नामेंट से बाहर

जेसिका पेगुला ने अपनी दमदार सर्विस का शानदार नमूना पेश करते हुए तीन सेट तक चले कड़े मैच में जीत हासिल करके डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला मीरा एंड्रीवा से होगा।

पेगुला ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 16 ऐस लगाए और एक मैच प्वाइंट बचाते हुए अंतिम तीन गेम जीतकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के राउंड-रॉबिन ग्रुप में लिंडा नोस्कोवा को 7-6 (2), 4-6, 7-5 से हराया।

पेगुला की जीत ने उनकी पूर्व युगल जोड़ीदार कोको गॉफ को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इससे पहले गॉफ ने वापसी करते हुए अंतिम छह गेम जीतकर मार्ता कोस्त्युक को 6-4, 7-5 से हराया था, जो इस साल उनका आखिरी मैच साबित हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त

कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।

जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।