15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक बेकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया
जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने जयपुर के सवाई मानसिंग स्टेडियम में खेले गए हाई…

जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने जयपुर के सवाई मानसिंग स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 37 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली और 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए।
229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासन ने 29 रन का अहम योगदान दिया।
राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2 विकेट चटकाए।
इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि राजस्थान रॉयल्स बेहतर नेट रन रेट के अभाव में चौथे स्थान पर खिसक गई। दोनों टीमों के अब 10-10 अंक हैं, लेकिन हैदराबाद आगे है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
