द इंडियन व्यू

14 अगस्त से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग, ग्रीन पार्क में तैयारियों का निरीक्षण

कानपुर। आगामी यूपी टी-20 लीग 2026 के मद्देनजर गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। 14 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली लीग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा…

Ragwendra P Singh
June 11, 2026
2 min read
14 अगस्त से शुरू होगी यूपी टी-20 लीग, ग्रीन पार्क में तैयारियों का निरीक्षण

कानपुर। आगामी यूपी टी-20 लीग 2026 के मद्देनजर गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। 14 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली लीग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा ने यूपीसीए पदाधिकारियों के साथ स्टेडियम का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त ने यूपीसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता के साथ स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान लीग के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने पवेलियन बालकनी, डायरेक्टर पवेलियन और वीआईपी पवेलियन का निरीक्षण किया। साथ ही दर्शकों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, निकासी मार्ग तथा वाहनों की पार्किंग संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की गई. निरीक्षण के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा ने यूपीसीए को आश्वस्त किया कि मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, केसीए उपाध्यक्ष संजय तिवारी, अरविंद सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह, अश्विनी कोहली, आशीष सचान, अहमद अली खान (तालिब) तथा पी.एस. नेगी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यूपी टी-20 लीग 2026 का आयोजन 14 अगस्त से 6 सितंबर तक किया जाएगा। लीग के सभी मुकाबलों के सफल संचालन के लिए सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।