इंटर मियामी कप्तान मेसी लीग्स कप मैच के दौरान चोटिल, वापसी पर संशय
इंटर मियामी सीएफ ने क्लब के कप्तान लियोनेल मेस्सी को लेकर अपडेट जारी करते हुए बताया है कि उन्हें मांसपेशियों में मामूली चोट लगी है। @InterMiamiCF हालांकि, उनकी वापसी को लेकर कोई समयसीमा नहीं बताई गई है। शनिवार रात…

इंटर मियामी सीएफ ने क्लब के कप्तान लियोनेल मेस्सी को लेकर अपडेट जारी करते हुए बताया है कि उन्हें मांसपेशियों में मामूली चोट लगी है।

हालांकि, उनकी वापसी को लेकर कोई समयसीमा नहीं बताई गई है। शनिवार रात 'लीग्स कप' के फेज वन में नेकाक्सा के खिलाफ चेज स्टेडियम में हुए मुकाबले के शुरुआती मिनटों में चोट लगने के चलते मेस्सी को मैच से बाहर होना पड़ा। इंटर मियामी यह मैच पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीतने में सफल रहा।
इंटर मियामी ने बयान में बताया, "मेस्सी ने नेकाक्सा के खिलाफ लीग्स कप मुकाबले के दौरान मांसपेशियों में हुई तकलीफ की गंभीरता का आकलन करने के लिए मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
उनके दाहिने पैर में मामूली मांसपेशी चोट की पुष्टि हुई है। मेस्सी की वापसी मेडिकल टीम की मंजूरी और इलाज के प्रति उनके रेस्पॉन्स और क्लीनिकल प्रोग्रेस पर निर्भर करेगी।" लियोनेल मेस्सी गेंद को ड्रिबल करते हुए जब डिफेंस लाइन के बीच पहुंचे, तो कई डिफेंडर्स ने उन्हें घेर लिया, जिससे वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़े।
गिरने के बाद उन्होंने हताशा में घास पर हाथ मारा। कुछ ही पलों बाद वह हेरॉन्स की बेंच के सामने बैठ गए, जहां इंटर मियामी की मेडिकल टीम ने उनका ट्रीटमेंट किया।
मेस्सी पैदल चलते हुए मैदान से बाहर गए और आगे की जांच के लिए टनल की ओर रवाना हो गए। कोच जेवियर माशेरानो ने 11वें मिनट में फेडेरिको रेडोंडो को मैदान पर उतारा। साल की शुरुआत में मेस्सी एडडक्टर और जांघ में खिंचाव में खिंचाव जैसी समस्याओं से जूझ चुके हैं, जिसके चलते वह मार्च में अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स से भी बाहर रहे थे।
इस सीजन में उन्होंने लीग के 18 मैचों में 18 गोल और 9 असिस्ट किए। बीते बुधवार को लीग्स कप 2025 के ओपनर में एटलस के खिलाफ इंटर मियामी की अंतिम क्षणों में 2-1 से मिली जीत में दोनों गोलों पर असिस्ट भी मेस्सी ने ही दिए थे। 2024 में भी मेस्सी को कई चोटों का सामना करना पड़ा।
मेस्सी को जुलाई में अर्जेंटीना के लिए कोपा अमेरिका फाइनल के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट आई, जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा। हालांकि, अपने पहले पूरे एमएलएस सीजन में महज 19 मैच खेलने के बावजूद, उन्होंने 20 गोल और 16 असिस्ट के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2024 का एमएलएस 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का अवॉर्ड भी जीता।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
