ड्वेन ब्रावो : आईपीएल ने बदला मेरा करियर और आधुनिक क्रिकेट का चेहरा
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल को अपने करियर और आधुनिक क्रिकेट के स्वरूप को बदलने वाला एक शानदार मंच बताया है। साभार : गूगल अपनी आईपीएल जर्नी को याद करते हुए ब्रावो ने बोला कि यह लीग न केवल उन्हें,…

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल को अपने करियर और आधुनिक क्रिकेट के स्वरूप को बदलने वाला एक शानदार मंच बताया है।

अपनी आईपीएल जर्नी को याद करते हुए ब्रावो ने बोला कि यह लीग न केवल उन्हें, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेटर्स को आर्थिक रूप से और स्किल्स को डेवलप करने के लिहाज से जबरदस्त फायदा पहुंचा चुकी है।
आईपीएल ने पेशेवर क्रिकेट की दुनिया को एक नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा, "आईपीएल ने सिर्फ मेरी ही नहीं, आज के हर क्रिकेटर की मदद की है, चाहे वह आर्थिक रूप से हो, या स्किल के स्तर पर। मुझे गर्व है कि मैंने दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी के लिए खेला और मुझे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है।"
ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी प्लेयर्स में शुमार ब्रावो अपनी खास शैली, डेथ ओवर की गेंदबाजी में महारत और शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं।
2025 के संस्करण में ब्रावो ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मेंटर की भूमिका भी निभाई थी। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई, जो उन्हें इस फॉर्मेट का एक चहेता खिलाड़ी बनाती है।
आईपीएल में ड्वेन ब्रावो के सफल करियर ने वेस्टइंडीज के कई युवाओं को भी प्रेरित किया है। उनके इस सफर ने कैरेबियाई खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित किया।
ब्रावो वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम का हिस्सा हैं, उनका क्रिकेट सफर अभी भी जारी है, लेकिन आईपीएल के प्रति लगाव अब भी उतना ही गहरा है।
ड्वेन ब्रावो ने कहा, "आईपीएल से मुझे अनुभव और दोस्त मिले हैं।" डब्ल्यूसीएल में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। इस लीग में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में हो रहा है, जिसमें जीत पर 2 अंक और मैच टाई या बेनतीजा रहने पर एक-एक अंक मिलते हैं। अगर दो टीमों के अंक बराबर होते हैं, तो नेट रन रेट के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी। शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
