द इंडियन व्यू

12 घंटे में रिकॉर्ड 1057 पुरुषों से संबंध बनाने का दावा करने वाली ब्रिटिश महिला को इंडोनेशिया ने किया डिपोर्ट, 10 साल का बैन

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: ब्रिटेन की विवादास्पद एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बॉनी ब्लू उर्फ टिया बिलिंगर को इंडोनेशिया के बाली से डिपोर्ट कर दिया गया है। उनपर कम से कम 10 साल के लिए इंडोनेशिया में प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है।…

Ragwendra P Singh
December 14, 2025
3 min read
12 घंटे में रिकॉर्ड 1057 पुरुषों से संबंध बनाने का दावा करने वाली ब्रिटिश महिला को इंडोनेशिया ने किया डिपोर्ट, 10 साल का बैन

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: ब्रिटेन की विवादास्पद एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बॉनी ब्लू उर्फ टिया बिलिंगर को इंडोनेशिया के बाली से डिपोर्ट कर दिया गया है। उनपर कम से कम 10 साल के लिए इंडोनेशिया में प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है। शुक्रवार को इंडोनेशिया ने बॉनी ब्लू को अपने देश से डिपोर्ट कर दिया। बॉनी ब्लू उस समय सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने 2025 की शुरुआत में दावा किया कि उन्होंने 12 घंटे में 1,057 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

ऑस्ट्रेलिया और फिजी से भी हो चुकी हैं डिपोर्ट :

बॉनी ब्लू को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और फिजी से भी इसी तरह के विवादों के कारण डिपोर्ट किया जा चुका है। हाल की घटना बाली में हुई, जहां बॉनी एक नीले पिकअप ट्रक में घूम रही थीं और कथित तौर पर एडल्ट कंटेंट शूट कर रही थीं। पुलिस ने एक "जिम्मेदार नागरिक" की शिकायत पर एक स्टूडियो पर छापा मारा, जहां बॉनी के साथ तीन अन्य पुरुष (दो ब्रिटिश और एक ऑस्ट्रेलियाई) भी हिरासत में लिए गए। शुरुआत में उन पर इंडोनेशिया के सख्त पोर्नोग्राफी कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगा, जिसकी सजा 15 साल तक की जेल और भारी जुर्माना हो सकती थी।

जांच में बॉनी ब्लू के खिलाफ पोर्नोग्राफी का सबूत नहीं मिला। इसके बजाय, उन्हें टूरिस्ट वीजा का दुरुपयोग करने (काम करने) और ट्रैफिक नियम तोड़ने यानी बिना लाइसेंस ड्राइविंग और वाहन रजिस्ट्रेशन न होने का दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने बॉनी पर मामूली जुर्माना (करीब 10-20 पाउंड) लगाया और डिपोर्टेशन का आदेश दिया। इमिग्रेशन चीफ हेरु विनारको ने कहा, "वे छुट्टी पर आए थे, लेकिन वीजा का दुरुपयोग कर कंटेंट बना रहे थे।" बॉनी को अदालत से बाहर जाते समय कैमरे के सामने मुस्कुराते और किस उड़ाते देखा गया। यह बॉनी की पुरानी आदतों का हिस्सा लगता है।

इससे पहले पहले बॉनी ने ऑस्ट्रेलिया में स्कूलों के साप्ताहिक अवकाश के दौरान 18 साल के लड़कों के साथ एडल्ड कंटेंट बनाने की योजना के कारण उनका वीजा रद्द हुआ था। फिजी में भी उन्हें "प्रतिबंधित प्रवासी" घोषित कर निकाला गया।बॉनी ब्लू अपनी विवादास्पद स्टंट्स के लिए जानी जाती हैं। युवा पुरुषों के साथ फ्री सेक्स ऑफर कर उन्हें फिल्माना और ऑनलाइन पोस्ट करना उनकी आदतों में शुमार है। वे OnlyFans पर लाखों कमाती हैं, लेकिन कई देशों में उनके काम को अनैतिक और कानून के खिलाफ माना जाता है। यह घटना बाली में विदेशी पर्यटकों के अनुचित व्यवहार पर बढ़ती सख्ती को दिखाती है। कई अन्य इन्फ्लुएंसर्स को भी नग्न फोटो या अनुचित कंटेंट के लिए डिपोर्ट किया जा चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।