द इंडियन व्यू

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में उतरेगी भारतीय शॉटगन टीम, अल्माटी में कड़ी चुनौती

नई दिल्ली : 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम साल के दूसरे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल संघ (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप शॉटगन स्टेज में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित होगा। टीम का आगमन शनिवार…

Ragwendra P Singh
May 1, 2026
2 min read
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में उतरेगी भारतीय शॉटगन टीम, अल्माटी में कड़ी चुनौती

नई दिल्ली : 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम साल के दूसरे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल संघ (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप शॉटगन स्टेज में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित होगा। टीम का आगमन शनिवार (02 मई, 2026) से शुरू होगा।

इस 10 दिवसीय प्रतियोगिता में 42 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 284 एथलीट पांच ओलंपिक इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम के आठ सदस्य रैंकिंग पॉइंट्स ओनली (आरपीओ) निशानेबाज़ के रूप में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

प्रतियोगिताओं की शुरुआत सोमवार, 04 मई, 2026, से पुरुष और महिला स्कीट क्वालिफिकेशन के साथ होगी, जबकि फाइनल अगले दिन खेले जाएंगे।

ट्रैप के दोनों फाइनल 9 मई को निर्धारित हैं, जबकि पांचवां और अंतिम फाइनल, ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट, शनिवार (10 मई, 2026) को खेला जाएगा। भारतीय शॉटगन टीम ने अपने अंतरराष्ट्रीय अभियान की शुरुआत मार्च में मोरक्को के टांजीयर में आयोजित पहले वर्ल्ड कप स्टेज से की थी।

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन भारतीय ओलंपियन, वरिष्ठ निशानेबाज मैराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरुका (पुरुष स्कीट) और राइजा ढिल्लों (महिला स्कीट) एक्शन में नजर आएंगे। ये तीनों इस साल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इटली की मजबूत टीम के अलावा भारतीय निशानेबाजों को फिनलैंड, डेनमार्क, चेक गणराज्य, साइप्रस, ग्रीस, पेरू और कतर जैसे मजबूत शॉटगन देशों के शीर्ष खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी।

मेजबान कजाकिस्तान के पास भी एक मजबूत टीम है, जबकि चीन और रूस (इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट्स - एआईएन के रूप में) की मौजूदगी इस प्रतिस्पर्धा को और कड़ा बनाएगी। ऐसे में भारतीय निशानेबाजों को पोडियम तक पहुंचने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।