10 साल की भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की इंटरनेशनल चेस मास्टर
भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक बोधना शिवानंदन दुनिया की सबसे कम उम्र की इंटरनेशन चेस मास्टर बन गई हैं। अब वह ग्रैंडमास्टर के खिताब से एक सीढ़ी दूर रह गई हैं। साभार : गूगल 10 साल की बोधना ने पिछले हफ्ते ब्रिटिश चेस…

भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक बोधना शिवानंदन दुनिया की सबसे कम उम्र की इंटरनेशन चेस मास्टर बन गई हैं। अब वह ग्रैंडमास्टर के खिताब से एक सीढ़ी दूर रह गई हैं।

10 साल की बोधना ने पिछले हफ्ते ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप में 60 वर्ष की ग्रैंडमास्टर पीटर वेल्स को हराकर चौंका दिया था। वह किसी ग्रैंडमास्टर को हराने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। तब हैरान कॉमेंटेटर ने कहा था कि आखिर वह जीत कैसे गई, यह जरूर कोई जादूगरनी होगी।
पिछले साल बोधना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। उन्हें तब हंगरी में होने वाले चेस ओलंपियाड के लिए इंग्लैंड की महिला टीम में चुना गया था।
हैरो की इस 10 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार को लिवरपूल में 2025 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप के अंतिम दौर में 60 वर्षीय ग्रैंडमास्टर पीटर वेल्स को हराकर जीत हासिल की। 10 साल, पांच महीने और तीन दिन की उम्र में शिवानंदन की यह जीत अमेरिकी कैरिसा यिप के 2019 के रिकॉर्ड को तोड़ती है, जो आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनीं।
इंग्लैंड चेस फेडरेशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बोधना की जीत ने महिला इंटरनेशनल मास्टर खिताब हासिल करने के लिए आवश्यक अंतिम ‘मानदंड’ या परिणाम भी हासिल कर लिया है, जो शतरंज के सर्वोच्च खिताब ग्रैंडमास्टर की ओर एक कदम है। बोधना ने इस आयोजन के दौरान 24 रेटिंग अंक हासिल किए और 26वें स्थान पर रहीं।
ईसीएफ के विशेषज्ञ कमेंटेटर डैनी गोरमली ने कहा, “आखिरकार उन्होंने यह कैसे जीत लिया। वह जरूर कोई जादूगरनी होंगी।
उन्हें सरल पोजिशनल मूव्स खेलना पसंद है, कुछ खास नहीं, वह बहुत मजबूत खिलाड़ी हैं और खेल के आखिर में अपने विरोधियों को मात देने का प्रयास करती हैं। उनके खेल में विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन या महान जोस राउल कैपब्लांका की झलक दिखती है। मुझे लगता है कि मैग्नस कार्लसन शायद उनके शतरंज के नायकों में से एक हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
