द इंडियन व्यू

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की गेंदबाजी रणनीति तैयार, लैथम ने खोले पत्ते

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड ने अपनी गेंदबाजी रणनीति लगभग तय कर ली है। कीवी टीम पहले मुकाबले में तीन तेज गेंदबाजों और एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतरेगी। कप्तान टॉम लैथम ने वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम के संयोजन को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

Prakhar
November 18, 2026
2 min read
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की गेंदबाजी रणनीति तैयार, लैथम ने खोले पत्ते

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड ने अपनी गेंदबाजी रणनीति लगभग तय कर ली है। कीवी टीम पहले मुकाबले में तीन तेज गेंदबाजों और एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतरेगी। कप्तान टॉम लैथम ने वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम के संयोजन को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, लैथम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जैकब डफी, काइल जैमीसन और मैट हेनरी तीन प्रमुख तेज गेंदबाज होंगे, जबकि नाथन स्मिथ गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। इस तरह न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट के लिए अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा जताया है।

लैथम ने कहा, "हम तीन तेज गेंदबाजों और एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ खेलेंगे। हमारे पास कई बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और अच्छी बात यह है कि सभी फिट होने की राह पर हैं।"

न्यूजीलैंड के कप्तान ने टीम संयोजन के साथ-साथ आने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के कार्यभार को लेकर भी अपनी रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अभी से यह तय करना मुश्किल है कि कौन सा खिलाड़ी कितने मैच खेलेगा। टीम परिस्थितियों और खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए फैसले लेगी।

उन्होंने कहा कि अगले छह से सात सप्ताह के लिए टीम अपनी योजनाओं को लचीला रखना चाहती है। हालांकि, फिलहाल पूरा ध्यान भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट पर है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है, जबकि भारतीय टीम चौथे पायदान पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमें अगले साल जून में इंग्लैंड के द ओवल में होने वाले फाइनल की अपनी संभावनाएं मजबूत करना चाहेंगी।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ सीरीज के बाद 9 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। कीवी टीम ने 2021 में पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया था और अब उसकी नजर एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

हालांकि, कप्तान टॉम लैथम फिलहाल अंक तालिका और फाइनल की संभावनाओं के बजाय टीम के प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरा ध्यान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर नहीं है। हम उन चीजों पर ध्यान देंगे, जो हमारे नियंत्रण में हैं। हम अपनी रणनीति के मुताबिक क्रिकेट खेलेंगे और मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त

कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।

जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।