द इंडियन व्यू

होटल पर खाना लेने गए तीन लोगों पर हमला, दो की मौत

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को आंबेडकर गेट के नजदीक स्थित वैष्णो ढाबे पर दो युवकों की हत्या कर दी गई। घटना में एक अन्य युवक घायल है। पुलिस ने उसे अस्पताल में…

Ragwendra P Singh
January 31, 2026
2 min read
होटल पर खाना लेने गए तीन लोगों पर हमला, दो की मौत

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को आंबेडकर गेट के नजदीक स्थित वैष्णो ढाबे पर दो युवकों की हत्या कर दी गई। घटना में एक अन्य युवक घायल है। पुलिस ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस घटना में शामिल आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

पुलिस उपायुक्त ट्रांसहिंडन निमिष पाटील ने शनिवार को बताया कि खोड़ा थाना क्षेत्र के आंबेडकर गेट के नजदीक कागज मार्केट की गली में वैष्णो ढाबा है। वहां पर शुक्रवार देर रात को दो पक्षों में कहा सुनी हो गई थी। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवकों पर हमला बोल दिया। इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवकों पर हमला चाकू और पत्थरों से किया गया था। इस हमले में सत्यम, श्रीपाल और अनुराग घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही वहां से भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में सत्यम और श्रीपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि घायल अनुराग का इलाज चल रहा है।

 

डीसीपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। घटना में मृत युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हत्या के आरोपितों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। कुछ लोगों का कहना है कि यह घटना होटल के लोगों ने ही की हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…