हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान : एशिया कप 2025 में फ्री एंट्री
हॉकी इंडिया ने मेंस एशिया कप 2025 को लेकर बड़ा ऐलान मंगलवार 26 अगस्त को किया। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में सभी फैंस के लिए एंट्री फ्री रहेगी। @TheHockeyIndia आप स्टेडियम…

हॉकी इंडिया ने मेंस एशिया कप 2025 को लेकर बड़ा ऐलान मंगलवार 26 अगस्त को किया। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में सभी फैंस के लिए एंट्री फ्री रहेगी।

आप स्टेडियम में बैठकर एशिया कप के मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। सिर्फ टीम इंडिया के मैचों को ही नहीं, बल्कि टूर्नामेंट के सभी मैचों को आप स्टेडियम में बैठकर फ्री में लाइव देख पाएंगे।
राजगीर में हॉकी का नया स्टेडियम बना है और इसी में एशिया कप के मैच खेले जाने हैं। अगर आप सीधे मैच देखने के लिए जाएंगे तो आपको मायूसी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको करना ये होगा कि आपको वर्चुअल टिकट जेनरेट करना होगा।
इसके लिए आपको www.ticketgenie.in या फिर हॉकी इंडिया के एप के माध्यम से अपनी कुछ जानकारी भरकर टिकट डाउनलोड करना होगा, जो बिल्कुल फ्री है। इस सिस्टम को लाने का मतलब साफ है कि आप बिना किसी अवरोध के और परेशानी मुक्त अनुभव के साथ स्टेडियम में एंट्री हासिल कर सकते हैं।
इस घोषणा के बारे में हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने बताया, "राजगीर में पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस सफर का हिस्सा बने।
प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों और युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, यह खेल का उत्सव है और बिहार और उसके बाहर के लोग इसके केंद्र में रहने के हकदार हैं।"
एशिया कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तान ने भारत आने से इनकार कर दिया है। बावजूद इसके भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीम शामिल है।
यह टूर्नामेंट 2026 हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर के प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे हर एक मैच और भी ज्यादा दिलचस्प होगा। भारतीय टीम पूल ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
