द इंडियन व्यू

हीली की तूफानी पारी : ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 9 विकेट से हराया

एलिसा हीली के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को तीसरे अनौपचारिक वनडे में 9 विकेट से हराया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक के दम पर मेजबानों के सामने जीत के लिए 217 रनों का टारगेट रखा था, इस…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
2 min read
हीली की तूफानी पारी : ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 9 विकेट से हराया

एलिसा हीली के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को तीसरे अनौपचारिक वनडे में 9 विकेट से हराया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक के दम पर मेजबानों के सामने जीत के लिए 217 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को कंगारुओं ने 27.5 ओवर में ही चेज कर लिया।

साभार : गूगल

एलिसा हीली ने इस दौरान 84 गेंदों पर 137 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें 23 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के थे। उन्हें इस लाजवाब पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत तो शानदार मिली। शेफाली वर्मा ने नंदिनी कश्यप ने पहले विकेट के लिए 18.1 ओवर में 81 रन जोड़े। शेफाली ने 52 तो नंदिनी ने 28 रनों की पारी खेली। हालांकि इस जोड़ी के टूटने के बाद भारतीय खिलाड़ी स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन नहीं लगा पाए।

यस्तिका भाटिया (42) ने जरूर अच्छी पारी खेली, मगर उन्हें किसी और का साथ नहीं मिला। इतनी अच्छी शुरुआत के बावजूद भारत पूरे 50 ओवर बैटिंग नहीं कर सका और पूरी टीम 47.4 ओवर में 216 के स्कोर पर सिमट गई।

इस स्कोर को चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए को ताहलिया विल्सन (59) और एलिसा हीली ने तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 16.1 ओवर में 137 रन जोड़े।

ताहलिया को राधा यादव ने आउट किया। इसके बाद भी हीली का बल्ला नहीं रुका और उन्होंने टीम को 133 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। भारत सीरीज के पहले दो मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुका था, ऐसे में तीसरा मैच हारने के बावजूद उन्होंने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।