हार्दिक पंड्या का विकल्प तैयार करे भारत, 2027 विश्व कप से पहले रैना की बड़ी सलाह
पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि चोटों से परेशान रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का भरोसेमंद विकल्प ढूंढना 2027 वनडे विश्व कप से पहले भारत की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले विश्व कप की भारत की…

पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि चोटों से परेशान रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का भरोसेमंद विकल्प ढूंढना 2027 वनडे विश्व कप से पहले भारत की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले विश्व कप की भारत की तैयारी में पंड्या का विकल्प भी होना चाहिए क्योंकि उनकी फिटनेस समस्या चिंता का कारण है।
रैना ने कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या को कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है जो चिंता की बात है। अगले एकदिवसीय विश्व कप तक भारत के पास उनका भरोसेमंद विकल्प होना चाहिए।’’ उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को एक अच्छा विकल्प बताया और बोला कि इस युवा ऑलराउंडर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में काफी सुधार किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘उनकी बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। आईपीएल में उन्होंने अच्छी गति और नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की और उनकी फिटनेस भी अच्छी रही है। टीम प्रबंधन को उनके काम के बोझ का सावधानी से प्रबंधन करना होगा और उन्हें लगातार मौके देने होंगे।’’

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने भारत के विश्व कप अभियान में रोहित और कोहली की अहम भूमिका का समर्थन करते हुए कहा कि आईसीसी की बेहद दबाव वाली प्रतियोगिता में उनका अनुभव गिल के लिए बहुत कीमती साबित होगा। रैना ने कहा, ‘‘दोनों ही आईसीसी विश्व कप में काफी रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं और नॉकआउट मुकाबलों में दबाव को संभालना जानते हैं। विश्व कप में भारत की कप्तानी करते समय शुभमन गिल के लिए रोहित और विराट का साथ होना बहुत बड़ा फायदा होगा।’’
पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले ने एकदिवसीय टीम में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को शामिल किए जाने का भी स्वागत किया और कहा कि इस गेंदबाज ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके यह मौका हासिल किया है। कुंबले ने कहा, ‘‘उनकी अलग-अलग तरह की गेंदें, कटर, धीमी गेंद और यॉर्कर उन्हें हर चरण में गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज बनाती हैं।’’ उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह पक्की करने के लिए लगातार मौके मिलने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
