द इंडियन व्यू

हरमनप्रीत की टीम ऑस्ट्रेलिया में दिखाएगी दम, एशिया कप से पहले होगी अग्निपरीक्षा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को चार मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई। भारत बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली यह सीरीज काफी अहम है। भारत…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
हरमनप्रीत की टीम ऑस्ट्रेलिया में दिखाएगी दम, एशिया कप से पहले होगी अग्निपरीक्षा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को चार मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई। भारत बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली यह सीरीज काफी अहम है। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के सभी चार मैच पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेलेगी।

@TheHockeyIndia

ऑस्ट्रेलिया विश्व की छठी रैंकिंग वाली टीम है। भारत आठवें स्थान पर है। ऐसे में सीरीज के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। बिहार के राजगीर में इसी महीने के अंत में हॉकी एशिया कप खेला जाना है। इस अहम टूर्नामेंट की तैयारी के भारतीय टीम का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। इससे कोचिंग स्टाफ को महाद्वीपीय टूर्नामेंट से पहले संयोजनों को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों की फॉर्म का आकलन करने में मदद मिलेगी।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी घरेलू परिस्थितियों में खेलना हमेशा एक बड़ी चुनौती होती है, और हमारी तैयारियों के इस चरण में हमें इसी की जरूरत है। हम इस सीरीज़ को एशिया कप की तैयारी का एक अहम हिस्सा मान रहे हैं।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1953696496693530974

हमारा ध्यान एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करने, मजबूत प्रतिद्वंदियों के खिलाफ खुद को तैयार करने और राजगीर में जाने से पहले जरूरी लय बनाने पर है। उन्होंने कहा कि हमने अच्छा प्रशिक्षण लिया है और अब समय आ गया है कि हम इसे मैदान पर भी उतारें।

ये मैच हमें एशिया कप से पहले अपनी क्षमताओं को निखारने में मदद करेंगे, और हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी हॉकी खेलने के मौके को लेकर उत्साहित हैं। 15,16,19, 21 अगस्त को भारत चार मैच खेलेगा। टीम में अनुभवी और उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण है और एशिया कप के लिए अंतिम ग्रुप तय होने तक इस पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 145 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 97 मैच जीते हैं। भारत को 25 मैचों में जीत मिली है। 23 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने आखिरी बार पेरिस ओलंपिक 2024 में ऑस्ट्रेलिया का सामना किया था और 3-2 से जीती थी।

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।