द इंडियन व्यू

हंसिए से काटा प्राइवेट पार्ट… अवैध संबंध के शक में पत्नी का खौफनाक हमला, हंसिए से पति पर किया जानलेवा वार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात में बदल गया। अवैध संबंध के शक में एक महिला ने अपने पति पर हंसिए से हमला…

Ragwendra P Singh
May 24, 2026
2 min read
हंसिए से काटा प्राइवेट पार्ट… अवैध संबंध के शक में पत्नी का खौफनाक हमला, हंसिए से पति पर किया जानलेवा वार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात में बदल गया। अवैध संबंध के शक में एक महिला ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति का इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है।

 

रात करीब 1 बजे हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, चकरभाठा निवासी राकेश कौशिक, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, उनकी पत्नी द्रोपति कौशिक को लंबे समय से शक था कि उनके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

 

शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार सो गया था, लेकिन देर रात करीब 1 बजे दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

 

गुस्से में उठाया हंसिया, किया हमला

झगड़े के दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखे लोहे के हंसिए से पति पर हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा।

 

बहन को दी गई सूचना, परिवार में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी घायल की बहन रेखा कौशिक को उनके भतीजे समीर ने दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि राकेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में खटिया पर बैठे थे और खून बह रहा था।

 

परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी पत्नी कटे हुए अंग को अपने हाथ में लिए हुई थी, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

 

अस्पताल में चल रहा इलाज

परिजन घायल राकेश और कटे हुए अंग को लेकर तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने बताया कि घायल के बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…