स्वियातेक का सपना पूरा : सिनसिनाटी ओपन का खिताब पहली बार जीता
विश्व में तीसरी रैंकिंग की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने सातवें नंबर की जैस्मीन पाओलिनी को 7-5, 6-4 से हराकर पहली बार सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। @CincyTennis स्वियातेक सिनसिनाटी ओपन में अपने पिछले…

विश्व में तीसरी रैंकिंग की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने सातवें नंबर की जैस्मीन पाओलिनी को 7-5, 6-4 से हराकर पहली बार सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

स्वियातेक सिनसिनाटी ओपन में अपने पिछले छह मुकाबलों में सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं। वह पिछले दो वर्षों में सिनसिनाटी में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन 2023 में कोको गॉफ और 2024 में एरीना सबालेंका से हारी थी। स्वियातेक ने बोला, ‘‘यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
इस साल के लिए मैंने जो लक्ष्य तय किए उनमें यहां खिताब जीतना भी था। अमेरिकी ओपन से पहले यहां जीत हासिल करके बहुत अच्छा लग रहा है।’’ स्वियातेक ने इटली की खिलाड़ी के खिलाफ सभी छह मुकाबले जीते हैं तथा उनमें से केवल एक सेट गंवाया है।
पाओलिनी ने पहले सेट में 3-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन स्वियातेक ने लौटे हुए स्कोर 5-3 कर दिया। पाओलिनी ने सर्विस तोड़कर स्कोर 5-5 से बराबर कर लिया, लेकिन स्वियातेक पहला सेट 56 मिनट में जीतने में सफल रही।
स्वियातेक के मैच के आठवें ऐस ने उन्हें दूसरे सेट में 5-3 की बढ़त दिलाई। पाओलिनी ने दूसरे सेट में दो बार सर्विस तोड़ी लेकिन स्वियातेक मैच जीतकर अपने करियर का 24वां एकल खिताब हासिल करने में सफल रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
