स्वस्ति चंद्रा ने जीती अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला टेबल टेनिस लीग की ट्रॉफी
लखनऊ। महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला टेबल टेनिस लीग में स्वस्ति चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीत ली। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम…

लखनऊ। महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला टेबल टेनिस लीग में स्वस्ति चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीत ली।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा लखनऊ टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस कॉम्पलेक्स में इस लीग का आयोजन किया गया।
इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबले में स्वस्ति चंद्रा ने कड़े संघर्ष के बाद अमाया को 14-12, 4-11, 11-7, 11-9 से हराकर खिताबी जीत अपने नाम की। इससे पूर्व सेमीफाइनल में स्वस्ति चंद्रा ने वर्तिका को और अमाया ने साक्षी को हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था।
समापन समारोह में उपक्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर वेटरन टेबल टेनिस खिलाड़ी पीके जैन, इंटरनेशनल टेबल टेनिस अंपायर अमित सिंह व भारतीय टेबल टेनिस कोच पराग अग्रवाल सहित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद भी मौजूद रहे। इस लीग में लखनऊ की 40 खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की थी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
