द इंडियन व्यू

स्पेनिश टेनिस का नया सितारा: राफेल नडाल और अल्काराज़ के बाद अब 'राफेल जोडर' का उदय

विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ की उम्र सिर्फ 22 साल है, और उनके देश स्पेन में अब अगले पीढ़ी के प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ियों की चर्चा पहले से ही शुरू हो चुकी है। इनमें से सबसे चर्चित नाम उस खिलाड़ी का…

Ragwendra P Singh
April 22, 2026
3 min read
स्पेनिश टेनिस का नया सितारा: राफेल नडाल और अल्काराज़ के बाद अब 'राफेल जोडर' का उदय

विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ की उम्र सिर्फ 22 साल है, और उनके देश स्पेन में अब अगले पीढ़ी के प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ियों की चर्चा पहले से ही शुरू हो चुकी है। इनमें से सबसे चर्चित नाम उस खिलाड़ी का है, जिनका पहला नाम सर्वकालिक महान खिलाड़ी राफेल नडाल के समान है।

यह खिलाड़ी हैं 19 वर्षीय राफेल जोडर, जो रैंकिंग में शीर्ष 50 में जगह बनाने के बाद स्पेन और पूरे टेनिस जगत में सुर्खियां बटोर रहे हैं। जोडर को नडाल की तरह ‘राफा’ उपनाम से भी जाना जाता है। वह मैड्रिड ओपन में अपने पदार्पण से ठीक पहले शीर्ष 50 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

एक और होनहार खिलाड़ी 20 वर्षीय मार्टिन लैंडालुस हैं, जिन्होंने हाल ही में पुरुष रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई है। अल्काराज़ के कलाई में चोट के कारण नाम वापस लेने के बाद, मैड्रिड ओपन में यह दोनों दर्शकों के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक होंगे।

साभार : गूगल

अल्काराज़ इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह स्पेन में टेनिस को नए मुकाम तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ये दोनों एक-दूसरे की मदद से लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पर पहुंचेंगे। उनका भविष्य उज्ज्वल है।’’

जोडर एक साल पहले तक विश्व रैंकिंग में शीर्ष 600 खिलाड़ियों में भी नहीं थे। मार्च में उन्होंने शीर्ष 100 में प्रवेश किया और सोमवार को जारी नवीनतम एटीपी रैंकिंग में 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

जोडर ने कहा, ‘‘मैं बचपन से ही दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता रहा हूं। मैं शुरू से ही कोर्ट के अंदर और बाहर बहुत शांत स्वभाव का रहा हूं। मैं जानता हूं कि ऐसा समय भी आएगा जब परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी, और ऐसे समय में आपकी मानसिक मजबूती की परीक्षा होती है। इस तरह का दौर मुझे और मजबूत बनाएगा।’’

जोडर ने बार्सिलोना ओपन में तीन सीधे सेटों में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में उन्हें आर्थर फिल्स से तीन सेटों में हार का सामना करना पड़ा। इस स्पेनिश खिलाड़ी ने इसी महीने की शुरुआत में मोरक्को में अपना पहला टूर-स्तरीय खिताब जीता था। वह यूएस ओपन में लड़कों के एकल वर्ग के चैंपियन भी रह चुके हैं।

जोडर जब छोटे थे, तब वह दर्शक के रूप में मैड्रिड ओपन देखने आते थे और अब इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया।

मुझे हर टूर्नामेंट पर ध्यान देना होगा, यह टूर पर मेरा पहला साल है। मैं अभी सीख रहा हूं। मुझे अनुभव हासिल करने और शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत है।’’ सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज़ ने जोडर को ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसकी प्रगति को देख रहा हूं। मुझे लगता है कि उसने टूर में बहुत जल्दी अपनी जगह बना ली है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।