स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया शानदार कौशल
लखनऊ। शॉलीमार वन वर्ल्ड स्थित एलीट स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-12 और ओपन श्रेणी की स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने कोच अभिषेक और अर्जुन के मार्गदर्शन में…

लखनऊ। शॉलीमार वन वर्ल्ड स्थित एलीट स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-12 और ओपन श्रेणी की स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने कोच अभिषेक और अर्जुन के मार्गदर्शन में सीखे गए कौशल और तकनीकों का प्रदर्शन किया। विजेताओं में फातिमा आसिफ, कुलसुम आसिफ, वामिका वर्मा, और नैरिती प्रमुख रहे।
एलीट स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक गोपाल बिष्ट ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य हर बच्चे को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वह खेल का आनंद लेने के साथ रिंक पर आत्मविश्वास और गर्व का अनुभव कर सके। उन्होंने बताया कि छात्रों को नियमित एक्सपोज़र और प्रोत्साहन देने के लिए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
