द इंडियन व्यू

सैंटोस के 0-6 से हारने के बाद नेमार हुए भावुक

ब्राजील की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग में वास्को डा गामा के खिलाफ अपनी टीम सैंटोस की 0-6 की हार के बाद दिग्गज खिलाड़ी नेमार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और मैदान से बाहर निकलते समय उनकी आंखें नम दिखीं। सैंटोस ने इस हार…

Ragwendra P Singh
August 18, 2025
2 min read
सैंटोस के 0-6 से हारने के बाद नेमार हुए भावुक

ब्राजील की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग में वास्को डा गामा के खिलाफ अपनी टीम सैंटोस की 0-6 की हार के बाद दिग्गज खिलाड़ी नेमार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और मैदान से बाहर निकलते समय उनकी आंखें नम दिखीं। सैंटोस ने इस हार के बाद अपने कोच क्लेबर जेवियर के साथ भी करार खत्म कर दिया।

साभार : गूगल

जेवियर इस साल अप्रैल में टीम के कोच नियुक्त हुए थे। सैंटोस टीम इस करारी हार के बाद 20 टीमों की लीग में 15वें स्थान पर है। टीम पर रेलीगेशन (निचली लीग में खिसकना) का खतरा है। सैंटोस के रेलीगेशन स्थान पर काबिज टीम से सिर्फ दो अंक अधिक है। इस मैच में वास्को के फिलिप कोटिन्हो ने दो गोल किए।

मैच के बाद सैंटोस के टीम के सदस्य ने मैदान पर नेमार को सांत्वना दी। नेमार बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन जैसी शीर्ष यूरोपीय क्लब के प्रतिनिधित्व के बाद सऊदी अरब में खेला था।

सऊदी अरब में सफलता नहीं मिलने के बाद नेमार अपने बचपन के क्लब में लौट आए थे। उन्होंने जून में इस क्लब के साथ अनुबंध विस्तार पर हस्ताक्षर किए जिससे वह साल के अंत तक सैंटोस के साथ ही रहेंगे।

ब्राजील की घरेलू लीग की सफल टीमें में शामिल सैंटोस का महान खिलाड़ी पेले ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया था। जिस तरह का प्रदर्शन सैंटोस और नेमार का रहा है, उससे उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।