द इंडियन व्यू

सेजल कांबले बनीं गोल्डन गर्ल, भारत को दिलाया विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण

जर्मनी के सूहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 के पहले ही दिन भारतीय निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। भारतीय खिलाड़ी सेजल कांबले ने महिला जूनियर 10 मीटर…

Ragwendra P Singh
June 19, 2026
1 min read
सेजल कांबले बनीं गोल्डन गर्ल, भारत को दिलाया विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण

जर्मनी के सूहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 के पहले ही दिन भारतीय निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।

भारतीय खिलाड़ी सेजल कांबले ने महिला जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं उनकी हमवतन हिमांशी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर भारत की पदक तालिका को और मजबूत किया।

भारत की सफलता यहीं नहीं रुकी। महिला जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सेजल कांबले, वंशिका चौधरी और नव्या बिश्नोई की तिकड़ी ने कुल 1700 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को टीम खिताब दिलाया।

@issf_official

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने भारतीय दल की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रतियोगिता के पहले दिन मिला यह प्रदर्शन आने वाले मुकाबलों के लिए उत्साहवर्धक संकेत है।

भारतीय निशानेबाजों की इस शानदार शुरुआत से चैंपियनशिप में देश की पदक संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं। पहले ही दिन तीन पदक जीतकर भारतीय दल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और तैयारी का दमदार परिचय दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।