सूर्यकुमार यादव बाहर, श्रेयस अय्यर कप्तान; आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम घोषित
बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आईपीएल में…

बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है।
प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई है।
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में रखा गया है। वहीं, ईशान किशन और शिवम दुबे को भी टीम में जगह दी गई है। अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे, तो तिलक को उपकप्तान बनाया गया है।

नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में सौंपी गई है, जबकि उनका साथ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव देते हुए नजर आएंगे।
वहीं, एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। हालांकि, एशियन गेम्स के लिए मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं दी गई है। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी।
आयरलैंड- इंग्लैंड सीरीज (भारतीय टी20 टीम): श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव
एशियन गेम्स (भारतीय टीम): श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
