सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट में प्रज्ञाननंदा का ड्रॉ, कीमर ने हासिल की बढ़त
सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट के चौथे दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड के खिलाड़ी जॉर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला, जबकि जर्मनी के विंसेंट कीमर ने आसान जीत दर्ज कर बढ़त हासिल कर ली। फ्रांस के…

सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट के चौथे दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड के खिलाड़ी जॉर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला, जबकि जर्मनी के विंसेंट कीमर ने आसान जीत दर्ज कर बढ़त हासिल कर ली।
फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोजा पर एकमात्र जीत और तीन ड्रॉ के बाद प्रज्ञाननंदा के चार संभावित अंकों में से 2.5 अंक हो गए हैं, जबकि कीमर ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर तीन अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली।
अनीश गिरी ने विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ड्रॉ खेला, जबकि वेस्ली सो ने रोमानिया के डिएक बोगदान-डेनियल के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराया।

फ़िरोजा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए चौथे दौर में नहीं खेले। प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज किया और केवल 35 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जता दी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
