सुधीर दुबे बने उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य
लखनऊ। खेल व शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय लखनऊ के सुधीर दुबे को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया है। सुधीर दुबे ने इस नियुक्ति के लिए एसोसिएशन महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय…

लखनऊ। खेल व शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय लखनऊ के सुधीर दुबे को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया है।

सुधीर दुबे ने इस नियुक्ति के लिए एसोसिएशन महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय का आभार जताते हुए कहा कि वे खेलों के विकास में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और खिलाड़ियों के हित में सतत कार्य करते रहेंगे।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि सुधीर दुबे की अनुभवी नेतृत्व क्षमता और खेलों के प्रति समर्पण खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में उपयोगी रहेगा।
सुधीर दुबे वर्तमान में शिवानी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सीईओ, सत्या कंस्ट्रक्शन के प्रबंध निदेशक, सत्यभामा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक है। इसके साथ वह लखनऊ जिला शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष भी है ओर उनके नेतृत्व में अब तक राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के 500 से ज्यादा प्राइज मनी शतरंज टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
