सीपीएल : 46 वर्षीय इमरान ताहिर ने किया कमाल, फाइव-विकेट हॉल लेकर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर के लिए उम्र महज एक नंबर है। वह 46 साल के होने के बावजूद क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचा रहे हैं। साभार : गूगल ताहिर इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की…

साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर के लिए उम्र महज एक नंबर है। वह 46 साल के होने के बावजूद क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचा रहे हैं।

ताहिर इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के नौवें मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 'पंजा' मारा।
ताहिर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर पांच विकेट चटकाए और इतिहास रच डाला। उन्होंने ना सिर्फ अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया बल्कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाला है।
दरअसल, ताहिर टी20 क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 46 साल और 148 दिन की उम्र में यह कारनामा अंजाम दिया।
ताहिर ने मलावी के कप्तान मोअज्जम अली बेग का रिकॉर्ड तोड़ा है। मोअज्जम ने सितंबर 2024 में कैमरून के खिलाफ 'पंजा' खोला था। उन्होंने 1.5 ओवर में चार रन खर्च करने के बाद पांच विकेट हासिल किए थे। मोअज्जम फिलहाल 40 साल के हैं। वहीं, ताहिर टी20 क्रिकेट इतिहास में फाइफर लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
ताहिर ने टी20 करियर में पांचवीं बार फाइफर झटका। वह टी20 इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा फाइफर लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत के अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है।
ताहिर, भुवी के अलावा श्रीलंका के पूर्व दिग्गज पेसर लसिथ मलिंगा, बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने भी पांच-पांच फाइफर झटके। टी20 में सर्वाधिक फाइफर का वर्ल्ड रिकॉर्ड नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड विसे के नाम दर्ज है।
मैच की बात करें तो ताहिर के घातक 'पंजे' की बदौलत गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 82 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। गुयाना ने 211/3 का स्कोर खड़ा करने के बाद एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को 15.2 ओवर में 128 रनों पर ढेर किया।
फाल्कन्स के सात प्लेयर 15 का आंकड़ा नहीं छू सके। गुयाना के लिए ड्वेन प्रिटोरियस और रोमारियो शेफर्ड ने दो-दो विकेट लिए। ताहिर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
