सीएसके को बड़ा झटका: आयुष म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग चोट गंभीर, कोच माइकल हसी ने दी अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे की चोट को लेकर टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अपडेट दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि आयुष म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग चोट काफी गंभीर प्रतीत हो रही है। इंडियन प्रीमियर…

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे की चोट को लेकर टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अपडेट दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि आयुष म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग चोट काफी गंभीर प्रतीत हो रही है।
इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के मैच के दौरान 18 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज़ म्हात्रे विकेटों के बीच दौड़ते समय मुश्किल में दिखे।
उस समय वह शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे और उन्होंने 12 गेंदों में 30 रन बना लिए थे, लेकिन दो रन लेने की कोशिश के दौरान अचानक रुक गए और अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली। इसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट उतार दिया और वे दर्द में दिखाई दिए। तुरंत ही उन्हें मैदान पर मेडिकल सहायता दी गई।

मैदान पर प्राथमिक उपचार के बाद म्हात्रे ने खेल जारी रखा और लगभग लंगड़ाते हुए एक रन भी पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में जोरदार शॉट खेला, जहां हेनरिक क्लासेन ने एक शानदार कैच पकड़ लिया।
मैच में हार के बाद सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह स्पष्ट रूप से हैमस्ट्रिंग में खिंचाव (टियर) जैसा लग रहा है।
हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें अभी पूरी तरह से इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी को कल या अगले दिन स्कैन के लिए ले जाया जाएगा। हसी ने कहा कि वह पूरी तरह निश्चित नहीं हैं, लेकिन दुर्भाग्य से यह चोट काफी गंभीर लग रही है और उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वह इस समय बहुत अच्छी फॉर्म में थे।
हसी ने आगे कहा कि आयुष एक शानदार युवा प्रतिभा हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में किसी और खिलाड़ी को मौका मिलेगा, जो अपने आप में रोमांचक है। टीम के पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें अब तक खेलने का अवसर नहीं मिला है, और अब उनमें से किसी एक के लिए यह बड़ा अवसर होगा।
बल्लेबाजी कोच ने यह भी कहा कि आयुष को खोने को लेकर टीम काफी निराश है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं पता वह कितने समय तक बाहर रहेंगे, लेकिन यह किसी नए खिलाड़ी के लिए आगे आने का अच्छा मौका होगा।
हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 194 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स केवल 184 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
