द इंडियन व्यू

सीएएल चुनाव में बदलाव की उम्मीद, 40+ क्लबों ने उठाई पारदर्शिता की मांग

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ से पंजीकृत लगभग 40 से अधिक क्लबों की आज हजरतगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक की गयी। बैठक में सभी की सहमति से लिए गए निर्णय के संबंध में मधुकर मोहन ने बताया कि संघ की कार्यकारिणी के दिनांक 26…

Ragwendra P Singh
July 17, 2025
2 min read
सीएएल चुनाव में बदलाव की उम्मीद, 40+ क्लबों ने उठाई पारदर्शिता की मांग

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ से पंजीकृत लगभग 40 से अधिक क्लबों की आज हजरतगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक की गयी। बैठक में सभी की सहमति से लिए गए निर्णय के संबंध में मधुकर मोहन ने बताया कि संघ की कार्यकारिणी के दिनांक 26 जुलाई को होने वाले चुनावों को निष्पक्ष तरीके के कराए जाने के लिए बैलेट पेपर से कराने की मांग को स्वीकार किया गया। 

उन्होंने आगे बताया उनकी जानकारी के अनुसार अब तक 50 से अधिक क्लबों द्वारा व्यक्तिगत रूप से अथवा ईमेल के माध्यम से चुनाव अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है।

उपस्थित सभी सदस्यों का अभिमत था कि चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने पर ही मान्य होगा। बैठक में उपस्थित सी ए एल के संयुक्त सचिव हैदर रज़ा ने कहा कि संघ की बैठक प्रत्येक वर्ष होनी चाहिए। 

इस बैठक के उपरांत ही नवीनीकरण इत्यादि रखना चाहिए,ताकि समस्त क्लब अपनी समस्या को बैठक में रख सके। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव सीएएल द्वारा कराया जाए अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो यह एक हठधर्मिता है।

सनी दुआ ने मांग की की नई एवं पुराने जितने भी क्लब हैं उन्हें वोटिंग राइट्स देने का अधिकार है उन्हें वोट देने से वंचित नहीं करना चाहिए। 

विभिन्न क्लबों एवं खिलाड़ियों की समस्याओं को रखने के लिए "लखनऊ क्रिकेट डेवलपमेंट काउंसिल" का गठन किया गया। नव गठित काउंसिल की कार्यकारिणी के कार्यों को प्रारंभ करने के लिए मधुकर मोहन को अधिकृत किया गया है।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से एलसीए, एलसीए क्लब, मैनचेस्टर क्लब, सोनी क्लब, आशा फाउंडेशन, अवध स्काई, इंडियन इलेवन क्लब, क्रांति क्लब, मल्टी एक्टिविटी, चंदन इलेवन, आशा स्पोर्ट्स फाउंडेशन, अवध क्रिकेट क्लब, चैंपियन लीग,अन्नपूर्णा क्लब,यूनिटी क्लब, क्रिकेट प्रमोशन ग्रुप, यूनिटी क्लब, लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब एवं अन्य क्लबों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।