द इंडियन व्यू

सीआर पाटिल बोले, 'वीबी-जी राम जी' योजना यूपीए मॉडल से अलग

सूरत : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि वर्तमान सरकार की 'वीबी-जी राम जी' योजना संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (यूपीए) सरकार की योजना से पूरी तरह अलग है। गुजरात के सूरत में एक पत्रकार वार्ता के केंद्रीय मंत्री…

Ragwendra P Singh
January 10, 2026
1 min read
सीआर पाटिल बोले, 'वीबी-जी राम जी' योजना यूपीए मॉडल से अलग

सूरत : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि वर्तमान सरकार की 'वीबी-जी राम जी' योजना संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (यूपीए) सरकार की योजना से पूरी तरह अलग है।

 

गुजरात के सूरत में एक पत्रकार वार्ता के केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि वर्ष 1980 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक समान योजना शुरू की थी। इसके बाद राजीव गांधी ने ‘जवाहरलाल नेहरू योजना’ लागू की। वर्ष 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यूपीए

 

सरकार ने मनरेगा योजना शुरू की थी, जो केवल मजदूरी आधारित योजना थी और अन्य प्रकार के रोजगार को बढ़ावा नहीं देती थी।

 

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत लोगों को साल में केवल 100 दिनों का रोजगार मिलता था, जबकि वर्तमान में शुरू की गई 'विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन(ग्रामीण)' (वीबी-जी राम जी) के अंतर्गत इसे बढ़ाकर 125 दिनों का रोजगार कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नई योजना का उद्देश्य सिर्फ मजदूरी नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना है, जिससे लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।