सिराज को RCB टीम में न रखने के पीछे ये खिलाड़ी था वजह, फ्रेंचाइजी ने कर दिया खुलासा
Mohammed Siraj: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले तो मोहम्मद सिराज को रिलीज कर दिया था और फिर नीलामी में अपने इस पुराने खिलाड़ी पर बोली भी नहीं लगाई. हालांकि, फिर गुजरात टाइटंस ने सिराज…

Mohammed Siraj: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले तो मोहम्मद सिराज को रिलीज कर दिया था और फिर नीलामी में अपने इस पुराने खिलाड़ी पर बोली भी नहीं लगाई. हालांकि, फिर गुजरात टाइटंस ने सिराज को अपने खेमे में शामिल कर लिया. अब आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने सिराज को ना खरीदने के पीछे की असली वजह के बारे में बताया है.
सिराज को RCB ने क्यों नहीं खरीदा?
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ रुपये में ऑक्शन में न खरीदकर सभी को चौंका दिया था. चूंकि, सिराज फ्रेंचाइजी के साथ लंबे वक्त से थे और वह उनकी कोर टीम का हिस्सा थे. आखिरकार अब इस सवाल का जवाब मिल गया है. फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने बताया है कि सिराज को RCB ने क्यों नहीं खरीदा?
RCB के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने बताया कि, 'सिराज वो खिलाड़ी थे जिनके बारे में हमने सबसे ज्यादा सोचा था, हमने उनके साथ हर संभावित स्थिति पर चर्चा की. जिसमें रिलीज, रिटेन और राइट टू मैच कार्ड सब इस्तेमाल था, लेकिन ये कोई सीधा फैसला नहीं था और भारतीय इंटरनेशनल पेसर आसानी से नहीं मिलते.'
'उन्हें बनाए रखना मुश्किल हो जाता'
आरसीबी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. बोबाट ने आगे बताया कि भुवनेश्वर के साथ सिराज को टीम में बनाए रखना मुश्किल हो जाता. हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि सिराज को आरसीबी में टीम में न रखने की कोई एक वजह नहीं है.
आगे उन्होंने बताया कि, 'हम भुवनेश्वर कुमार को पारी के दोनों छोर पर लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सिराज को टीम में बनाए रखने से ये मुश्किल हो जाता. इसलिए कोई एक कारण नहीं होता है और इसमें काई कारक भूमिका निभाते हैं.'
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
