सिराज का कमाल, बुमराह का रिकॉर्ड चकनाचूर
भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी का मेजबानों के पास कोई जवाब नहीं था। सिराज ने…

भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी का मेजबानों के पास कोई जवाब नहीं था। सिराज ने इंग्लैंड की पहली पारी में 4 विकेट चटकाए और इंग्लिश टीम को 247 रनों पर समेटने में मदद की।

इस 4 विकेट हॉल के साथ सिराज ना सिर्फ मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं, बल्कि वह इंग्लैंड में सबसे अधिक 4 विकेट हॉल लेने वाले भी नंबर-1 एशियाई गेंदबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुमराह ने इंग्लैंड में अभी तक 5 बार पारी में 4 विकेट चटकाए हैं।
मोहम्मद सिराज के करियर में यह छठा मौका है जब उन्हें इंग्लैंड की सरजमीं पर एक पारी में 4 विकेट मिले हो। मोहम्मद सिराज ने इसी के साथ श्रीलंका और पाकिस्तान के लीजेंड्री गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और वकार यूनुस की बराबरी की है।
इन दोनों दिग्गजों के नाम भी इंग्लैंड में 6-6 चार विकेट हॉल दर्ज हैं। बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 224 रनों पर सिमट गई।
जवाब में इंग्लैंड 247 रन ही बोर्ड पर लगा सकी। भारत के लिए मोहम्मद सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत दूसरी पारी में 2 विकेट पर 75 रन बोर्ड पर लगा चुका है। यशस्वी जायसवाल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड टेस्ट में सर्वाधिक 4 विकेट हॉल (एशियाई गेंदबाज)
6 - मोहम्मद सिराज
6 - मुथैया मुरलीधरन
6 - वकार यूनिस
5- जसप्रीत बुमराह
5 - मोहम्मद आमिर
5- यासिर शाह
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
