सिफत कौर सामरा, अंजुम व आशी की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रचा इतिहास
ओलंपियन सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल, आशी चौकसे की तिकड़ी ने एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में मंगलवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। साभार : गूगल विश्व रिकॉर्डधारी सामरा ने 589…

ओलंपियन सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल, आशी चौकसे की तिकड़ी ने एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में मंगलवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

विश्व रिकॉर्डधारी सामरा ने 589 स्कोर किया जबकि आशी का स्कोर 586 और अंजुम का 578 रहा। तीनों ने 1753 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
जापान 1750 अंक लेकर दूसरे और दक्षिण कोरिया 1745 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सामरा और आशी क्वालीफिकेशन में क्रमश: दूसरे और पांचवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में भी पहुंचे।
भारतीय श्रियांका साडंगी क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही थी लेकिन वह सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिये खेल रही थी लिहाजा सामरा और आशी पहले और चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। दो बार की ओलंपियन अंजुम 41 निशानेबाजों में 22वें स्थान पर रही। सोमवार को राष्ट्रीय खेल चैम्पियन नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप वर्ग में स्वर्ण जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
