सिनर की जबरदस्त जीत : सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर ने सिनसिनाटी ओपन पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सिनर ने कनाडा के ऑगर एलियासेम को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। जानिक सिनर ने दो सेट चले मैच में ऑगर एलियासेम को 6-0, 6-2 से…

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर ने सिनसिनाटी ओपन पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सिनर ने कनाडा के ऑगर एलियासेम को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। जानिक सिनर ने दो सेट चले मैच में ऑगर एलियासेम को 6-0, 6-2 से हराया।

ऑगर एलियासेम को सिनर के साथ मैच की शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एलियासेम ने 13 अनफोर्स्ड एरर किए। इसका फायदा सिनर ने उठाया और सेट 6-0 से जीता। दूसरे सेट की शुरुआत में 23वें वरीय खिलाड़ी एलियासेम ने 2-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन उनकी बढ़त कायम नहीं रह सकी।
उन्होंने आठ डबल फॉल्ट किए और फिर लय नहीं पकड़ पाए। सिनर ने दूसरा सेट भी 6-2 से अपने नाम किया। यह हार्ड कोर्ट पर सिनर की लगातार पच्चीसवीं जीत थी।
रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और एंडी मरे भी ऐसा कर चुके हैं। एटीपी के मुताबिक, सिनर ने हार्ड कोर्ट पर अपना आखिरी मैच बीजिंग फाइनल में कार्लोस अल्काराज के खिलाफ गंवाया था। सिनर एटीपी फाइनल्स 2024 और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के भी विजेता रहे।
विंबलडन का खिताब जीतने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे सिनर का इस सीजन में रिकॉर्ड 30-3 है। अब उनका अगला मुकाबला फ्रांसीसी क्वालीफायर टेरेंस एटमाने से होगा। एटमाने ने होल्गर रुन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। एटमाने ने गुरुवार शाम 6-2, 6-3 से रुन को सेमीफाइनल में जगह बनाई।
एटमाने ने 332,160 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि अर्जित की है। उन्होंने इस सीजन के लिए 310,376 अमेरिकी डॉलर के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश किया था।
सेमीफाइनल में सिनर के खिलाफ मुकाबला एटमाने के लिए आसान नहीं होने वाला है। सिनर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं। हाल ही में विंबलडन के फाइनल में उन्होंने दूसरे नंबर के एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
