द इंडियन व्यू

सिएटल साउंडर्स ने इंटर मियामी को हराकर लीग्स कप का खिताब जीता

सिएटल साउंडर्स एफसी ने लीग्स कप के फाइनल में इंटर मियामी को 3-0 से हराकर खिताब जीता। यह मुकाबला लुमेन फील्ड में खेला गया। @SoundersFC इस जीत के साथ साउंडर्स मेजर लीग सॉकर की एकमात्र ऐसी टीम बन गई है, जिसने उत्तरी…

Ragwendra P Singh
September 1, 2025
2 min read
सिएटल साउंडर्स ने इंटर मियामी को हराकर लीग्स कप का खिताब जीता

सिएटल साउंडर्स एफसी ने लीग्स कप के फाइनल में इंटर मियामी को 3-0 से हराकर खिताब जीता। यह मुकाबला लुमेन फील्ड में खेला गया।

@SoundersFC

इस जीत के साथ साउंडर्स मेजर लीग सॉकर की एकमात्र ऐसी टीम बन गई है, जिसने उत्तरी अमेरिकी फुटबॉल की सभी प्रमुख ट्रॉफियां जीतने का कारनामा किया है।

साउंडर्स इससे पहले चार यूएस ओपन कप, दो एमएलएस कप, एक कॉनकाकाफ चैंपियंस कप और एक सपोर्टर्स शील्ड जीत चुका है। लीग्स कप जीतकर उसने अपनी ट्रॉफी कैबिनेट को और भी भव्य बना लिया है।

मैच की शुरुआत से सिएटल ने आक्रामक खेल दिखाया। 26वें मिनट में फॉरवर्ड ओसाजे डी रोजारियो ने पॉल रॉथरॉक के क्रॉस पर शानदार हेडर के जरिए गोल कर साउंडर्स को 1-0 की बढ़त दिलाई।

84वें मिनट में एलेक्स रोल्डन ने पेनाल्टी पर गोल करके बढ़त 2-0 कर दी। मैच खत्म होने से ठीक पहले, 89वें मिनट में रॉथरॉक ने एक और शानदार शॉट के जरिए तीसरा गोल किया और मियामी की हार तय कर दी। इंटर मियामी को खासतौर पर दूसरे हाफ में बराबरी के कई मौके मिले।

लुइस सुआरेज ने कुछ अच्छे मूव्स बनाए, लेकिन लियोनेल मेसी (50वें मिनट) और तादेओ अलेंदे (60वें मिनट) गोल करने में नाकाम रहे। इस खिताबी जीत के साथ सिएटल को 2026 कॉनकाकाफ चैंपियंस कप के राउंड ऑफ 16 में सीधे प्रवेश (बाई) मिल गया है। इस गर्मी में फीफा क्लब विश्व कप में खेलने के बाद से साउंडर्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।

लीग्स कप के पहले चरण में सिएटल इकलौती ऐसी टीम रही जिसने अधिकतम अंक हासिल किए — चाहे वह एमएलएस हो या लीगा एमएक्स।

चोटों और निलंबनों जैसी चुनौतियों के बावजूद टीम ने 16-2 के गोल अंतर के साथ अपनी गहराई और मजबूती का प्रदर्शन किया। साउंडर्स को एक सप्ताह का ब्रेक मिलेगा। टीम 13 सितंबर को एमएलएस के नियमित सत्र में एलए गैलेक्सी के खिलाफ लुमेन फील्ड में मैदान में उतरेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।