सिंधु चमकीं, सात्विक-चिराग भी जीते; आयुष शेट्टी का सफर थमा
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार को यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर ओपन में महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने 10…

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार को यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर ओपन में महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने 10 लाख डॉलर इनामी इस सुपर 750 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में दुनिया की छठे नंबर की इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-17, 21-18 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन का अगला मुकाबला जापान की रिको गुंजी से होगा।
शुरुआती दौर में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पुरुष युगल जोड़ी ने भी चेन झी यी और प्रेस्ली स्मिथ की मलेशिया की दुनिया की 25वें नंबर की जोड़ी को 26-28, 21-15, 21-13 से हराकर अगले दौर में पहुंच गई।

दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी अगले दौर में ली झे-हुई और यांग पो-सुआन की चीनी ताइपे की जोड़ी तथा लियू यांग और हुआंग डि की चीन की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।
एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले उभरते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी हालांकि 65 मिनट तक चले पुरुष एकल मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 21-11, 14-21, 12-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
युवा उन्नति हुड्डा भी महिला एकल में पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन और आठवीं वरीयता प्राप्त टोमोका मियाजाकी के हाथों 14-21, 10-21 से हारकर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गईं। महिला युगल में भारत की कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी भी 48 मिनट में पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिग्ज की स्पेन की जोड़ी से 21-18, 13-21, 5-21 से हारकर बाहर हो गईं।
अश्विनी भट के और शिखा गौतम भी चांग चिंग हुई और यांग चिंग टुन की चीनी ताइपे की जोड़ी से 16-21, 11-21 से हार गईं। जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी ने पुरुष युगल में भारत के हरिहरन अमसाकरुणन और एमआर अर्जुन को 21-15, 21-13 से हराया जबकि मिश्रित युगल जोड़ी में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे पहले दौर के मुकाबले में यांग पो हान और हू लिंग फांग की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ 18-21, 20-22 से हार गईं।

यह सिंधु के लिए मनोबल बढ़ाने वाली जीत थी जो पिछले साल विश्व चैंपियनशिप और सुदीरमन कप में इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी से दो बार हार चुकी थीं। मंगलवार को दुनिया की 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने 4-0 की बढ़त बनाकर अच्छी शुरुआत की लेकिन वरदानी ने वापसी करते हुए स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया और फिर 15-11 की बढ़त बना ली।
हालांकि सिंधु ने जोरदार पलटवार करते हुए आखिरी सात में से छह अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सिंधु ने 13-11 की बढ़त बनाई लेकिन वरदानी ने एक बार फिर स्कोर बराबर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में संयम बनाए रखा मुकाबला जीत लिया। लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और मालविका बंसोड़ बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
