सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी शानदार जीत
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है और वह सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने गुरुवार को महिला एकल वर्ग के मुकाबले में जापान की रिको…

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है और वह सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
सिंधु ने गुरुवार को महिला एकल वर्ग के मुकाबले में जापान की रिको गुंजी को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9 21-12 हराया और अगले दौर में प्रवेश कर लिया। उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है क्योंकि उन्हें अंतिम आठ दौर में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त आन सी यंग का सामना करना पड़ेगा।
भारत की चौथी वरीयता प्राप्त पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने चीनी ताइपे के ली झी हुएई और यांग पो सुआन की जोड़ी को 21-15, 11-21, 21-18 से हराया। इस भारतीय जोड़ी का सामना अब मलयेशिया के खाई जिंग कांग और आरोन ताई की जोड़ी से होगा।

ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। इस जोड़ी ने जापान के युता वातानाबे और माया तागुची को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। इस भारतीय जोड़ी का सामना अब किम जाए हियोन जांग और हा जियोंग तथा तीसरी वरीयता प्राप्त मलयेशिया की जोड़ी चेन तांग जिए और तोह ईए वेई में से किसी एक से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
