द इंडियन व्यू

साइना और पारुपल्ली का नया अध्याय : दूरियों ने सिखाया प्यार का मतलब

किसी चीज से दूर होने के बाद उसकी अहमियत के बारे में पता चलता है, ऐसा ही कुछ स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के साथ हुआ। SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) Kashyap Parupalli (@parupallikashyap)…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
2 min read
साइना और पारुपल्ली का नया अध्याय : दूरियों ने सिखाया प्यार का मतलब

किसी चीज से दूर होने के बाद उसकी अहमियत के बारे में पता चलता है, ऐसा ही कुछ स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के साथ हुआ।

SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) Kashyap Parupalli (@parupallikashyap)

साइना और पारुपल्ली बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दोनों की मुलाकात साल 1997 में पुलेला गोपीचंद के कैंप में हुई थी। पहले दोस्ती, फिर प्यार और फिर दोनों ने शादी रचा ली, फैंस को तब शॉक लगा जब साइना नेहवाल ने पिछले महीने 14 जुलाई को पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की।

इस घोषणा के 17 दिन बाद ही उन्होंने अपने फैसले बदल लिए हैं और फिर से दोनों साथ आ गए हैं। साइना नेहवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पारुपल्ली कश्यप के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'कभी-कभी दूरियां हमें मौजूदगी की अहमियत सिखाती है। लीजिए, हम फिर से कोशिश कर रहे हैं।'

SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) Kashyap Parupalli (@parupallikashyap)

साइना के इस ऐलान से उनके फैंस भी खुश हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर से ट्रैक पर आ गई है। साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। कैंप में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने एक दूसरे काफी समय तक डेट किया और फिर उन्होंने साल 2018 में शादी करने का फैसला किया था।

हालांकि, 7 साल में ही दोनों के बीच असहमतियां होने लगी। इसके कारण वे अपने खेल पर भी पूरी तरह से फोकस नहीं हो पा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर अलग होने का ऐलान किया था। साइना और पारुपल्ली का बैडमिंटन करियर शानदार रहा है। साइना ने साल 2012 में लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इसके अलावा वह अपने शानदार खेल से 2015 में रैंकिंग में नंबर एक प्लेयर बनी थीं। वहीं पारुपल्ली की बात करें तो वह साल 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे थे। लंदन ओलंपिक में उनका सफर क्वार्टर फाइनल तक रहा था, जबकि उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में गोल्ड मेडल जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।