द इंडियन व्यू

सहारनपुर में सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड का भव्य उद्घाटन: शहर बनेगा क्रिकेट का नया हब

देहरादून रोड स्थित सुंदरपुर में सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड का शनिवार को भव्य उद्घाटन हुआ, जो सहारनपुर के क्रिकेट परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने इस…

Ragwendra P Singh
November 16, 2025
2 min read
सहारनपुर में सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड का भव्य उद्घाटन: शहर बनेगा क्रिकेट का नया हब

देहरादून रोड स्थित सुंदरपुर में सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड का शनिवार को भव्य उद्घाटन हुआ, जो सहारनपुर के क्रिकेट परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने इस विश्वस्तरीय मैदान को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया।

उद्घाटन समारोह में राजीव शुक्ला ने कहा कि यह ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है और यहाँ की आधुनिक सुविधाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मैदान स्थानीय खिलाड़ियों को वह मंच प्रदान करेगा जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी।

ग्राउंड के निर्माण और विकास में एल्फा क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर डॉ. सैयद फैसल की भूमिका अहम रही। डॉ. फैसल ने बताया कि उनका उद्देश्य था कि सहारनपुर के युवा खिलाड़ी बड़े शहरों की तरह यहीं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और मैच अनुभव प्राप्त कर सकें।

उद्घाटन समारोह में क्रिकेट संघों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें एसएसपी आशीष तिवारी, यूपीसीए सचिव महिम वर्मा, यूपीसीए डायरेक्टर युधवीर सिंह, राकेश मिश्रा, अंकित चटर्जी, मोहम्मद फहीम और अहमद अली तालिब सहित कई नामी अधिकारी शामिल थे। एसडीसीए चेयरमैन मोहम्मद अकरम और अध्यक्ष राजीव गुप्ता और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड न केवल सहारनपुर की क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि यह शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नक्शे पर भी स्थापित करेगा। प्रमोटर डॉ. एस. फारूख और डॉ. सैयद फैसल की मेहनत ने इस सपने को साकार किया, जिससे अब सहारनपुर क्रिकेट का नया हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।