सवा करोड़ का डोडा पोस्त सहित एक तस्कर गिरफ्तार
जयपुर : नागौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.25 करोड़ रुपये कीमत का 834 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस अभियान में एक तस्कर रावताराम जाट (25) निवासी शिव जिला…

जयपुर : नागौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.25 करोड़ रुपये कीमत का 834 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इस अभियान में एक तस्कर रावताराम जाट (25) निवासी शिव जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक एम्बुलेंस भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुखबिर से थांवला क्षेत्र से एक एम्बुलेंस के गुजरने की सूचना मिली। जिसमें भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त होने का संदेह था। सूचना मिलते ही डीएसटी टीम और पादू कलां थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस का पीछा किया। रेण चौकी के पास जयपुर नम्बर की एम्बुलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली गई। एम्बुलेंस के भीतर कुल 41 कट्टों में 834 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक रावता राम जाट निवासी भियाड को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि डोडा पोस्त की एम्बुलेंस के आगे एक एस्कॉर्ट कार भी चल रही थी। जिसमें सवार तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपिताें की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
इस सफल ऑपरेशन में मेड़ता रोड थानाधिकारी उपनिरीक्षक उर्जाराम विनोई सहित डीएसटी टीम और पादू कलां थाने के अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
