द इंडियन व्यू

सर्राफा व्यापारी पर हमला करने वाला बदमाश मुठभेड़ गिरफ्तार

कानपुर : गोविंद नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत साेमवार की देर रात अंडर पास के पास सर्राफा व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले दाे बदमाशाें और पुलिस के बीच मुठभेड़ हाे गई। पुलिस की गाेली लगने से एक बदमाश घायल हाे गया है और…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
सर्राफा व्यापारी पर हमला करने वाला बदमाश मुठभेड़ गिरफ्तार

कानपुर : गोविंद नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत साेमवार की देर रात अंडर पास के पास सर्राफा व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले दाे बदमाशाें और पुलिस के बीच मुठभेड़ हाे गई। पुलिस की गाेली लगने से एक बदमाश घायल हाे गया है और दूसरा माैके से भाग निकला।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मंगलवार काे बताया कि गिरफ्तार आरोपित अनुज तिवारी निवासी आनंद नगर थाना रावतपुर है। जबकि फरार साथी का नाम छोटू है। गिरफ्तार आराेपित ने बीती आठ जून को बिल्हौर में आभूषण दुकानदार अनिल गुप्ता निवासी गाेविंदनगर, जब रात दुकान से घर लाैटे और कार खड़ी कर रहे थे तभी उसने साथी छाेटू के साथ पहुंचकर उन पर फायरिंग करते हुए फरार हाे गये थे। कुछ दूरी पर जाने के बाद दाेनाें ने व्यापारी को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाशाें की हरकत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि व्यापारी अनिल ने गोविंद नगर थाने में बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बदमाशाें की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच मुख्यालय, दक्षिण जोन क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, थाना गोविंद नगर की टीमें लगी थीं। इस बीच 10 जून को एक बार फिर बदमाशाें ने दुस्साहस दिखाते हुए व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। बीती रात मुठभेड़ में पकड़ा गया घायल बदमाश अनुज ने सर्राफा व्यापारी पर हमला और रंगदारी मांगने का जुर्म स्वीकार किया है। उसने घटना की पूर्व योजना, रेकी एवं अन्य साजिशकर्ताओं के नाम बताए हैं। बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और तमंचा बरामद हुए हैं। घटना में सम्मिलित अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। घायल बदमाश काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…