सभी खिलाड़ी भारत में, सिर्फ विराट कोहली को मिली विदेश में टेस्ट की इजाजत
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ-साथ टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का फिटनेस टेस्ट बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के नए सेंटर ऑफ…

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ-साथ टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का फिटनेस टेस्ट बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुआ है।

इस बीच खबर है कि विराट कोहली को फिटनेस टेस्ट के मामले में शाही छूट मिली है। ये शाही छूट ऐसी है, जो शायद पहली बार भारतीय क्रिकेट के इतिहास में देखने को मिली है। दरअसल, विराट कोहली ने अपना फिटनेस टेस्ट बेंगलुरु नहीं, बल्कि इंग्लैंड में दिया है।
एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट इंग्लैंड में किया गया है। विराट कोहली को छोड़कर किसी भी भारतीय खिलाड़ी का टेस्ट भारत से बाहर नहीं हुआ है। रोहित, बुमराह, सूर्या, गिल और सिराज समेत ज्यादातर खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट बेंगलुरु में किया गया है।
हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका टेस्ट होना बाकी है, लेकिन इनमें वही खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी न किसी प्रकार से इंजरी से जूझ रहे हैं। इनमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, आकाश दीप, रविंद्र जडेजा और नितीश रेड्डी का नाम शामिल है।
बता दें कि विराट कोहली काफी समय से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। वह टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहने का मन है।
हालांकि, उनके इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट देने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या वीआईपीए कल्चर अब भारतीय क्रिकेट में शुरू हो गया है? बीसीसीआई के अधिकारी ने इसी रिपोर्ट में कहा कि विराट कोहली ने इसके लिए निश्चित तौर पर अनुमति ली होगी। फिजियो की तरफ से बीसीसीआइ को खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट भेजी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण में जिन खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट पूरा या आंशिक रूप से हुआ है, उनमें वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा, पेसर मोहम्मद सिराज, टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर जितेश शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रजत पाटीदार, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, मुकेश कुमार, हार्दिक पांड्या, सरफराज खान, तिलक वर्मा, अभिमन्यु ईश्वरन, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
