सबालेंका की धमाकेदार वापसी, यूएस ओपन फाइनल में बनाई जगह
पिछली चैंपियन एरिना सबालेंका ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके जेसिका पेगुला को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल में लगातार दूसरे खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। साभार : गूगल फाइनल में उनका…

पिछली चैंपियन एरिना सबालेंका ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके जेसिका पेगुला को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल में लगातार दूसरे खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।

फाइनल में उनका मैच अमांडा एनिसिमोवा से होगा जिन्होंने गुरुवार को ही दूसरे सेमीफाइनल में नाओमी ओसाका को हराया। एरिना सबालेंका और जेसिका पेगुला के बीच ही पिछले साल का फाइनल हुआ था। तब पेगुला को हार मिली थी।
इस बार उनके सामने सेमीफाइनल में सबालेंका को हराकर पिछली खिताबी हार का बदला चुकता करने का मौका था, लेकिन वह चूक गईं। सबालेंका ने गुरुवार रात को अपने तीसरे मैच प्वाइंट को भुनाते हुए पेगुला पर 4-6, 6-3, 6-4 से जीत हासिल की।
सबालेंका ने बाद में कहा, ‘‘मैं बहुत भावुक हो गई थी। मैं बस यही सोच रही थी, 'हे भगवान, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कृपा करके इस मैच को जल्दी से समाप्त करो। मैं मैच के दौरान हर अगले अंक पर ध्यान केंद्रित कर रही थी।’’ मैच समाप्त होने के बाद सबालेंका अपनी एड़ियों पर पीछे हटी, अपनी बाहें फैलाई और चीख पड़ी।
शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका अब पिछले 11 वर्षों में फ्लशिंग मीडोज में लगातार चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनने की कोशिश करेंगी।
सेरेना विलियम्स ने 2012 से 2014 तक लगातार तीन चैंपियनशिप जीती थीं। पेगुला के खिलाफ अपने करियर में 8-2 का रिकॉर्ड बनाने के बाद सबालेंका ने कहा, ‘‘मुझे यह जीत हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। उम्मीद है कि मैं फाइनल में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखूंगी।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
