पैट कमिंस ने आईपीएल 2027 को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ फैसला करना होगा
आईपीएल 2027 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस गच्चा दे सकते हैं। उन्होंने वर्कलोड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर फोकस की वजह से आईपीएल के 20वें सीजन को छोड़ने का संकेत दिया है। कमिंस चोटों की वजह से आईसीसी चैंपियंस…

आईपीएल 2027 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस गच्चा दे सकते हैं। उन्होंने वर्कलोड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर फोकस की वजह से आईपीएल के 20वें सीजन को छोड़ने का संकेत दिया है। कमिंस चोटों की वजह से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अलावा एशेज 2025-26 के ज्यादातर मैच नहीं खेल पाए थे। वह चोटों को देखते हुए फ्रेंचाइजी से बात करेंगे।
कमिंस भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 खेलना चाहते हैं। साथ ही उनकी नजर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब बचाने पर है। 50 ओवर फॉर्मेट का वर्ल्ड कप का अगले साल आयोजन होगा। तेज गेंदबाज कमिंस अनफिट होने के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रहे थे।
उन्होंने सीजन में सिर्फ आठ मैच खेले और आठ विकेट चटकाए। एसआरएच ने एलिमिनेटर का सफर तय किया था, जहां उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार झेलनी पड़ी। अगले साल ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल बहुत बिजी रहने है, जिसकी शुरुआत जनवरी और फरवरी में भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी।

उसके बाद, ऑस्ट्रेलिया मार्च में टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर मेलबर्न में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। अक्टूबर और नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप से पहले एशेज सीरीज होनी है।
कमिंस ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह फ्रेंचाइज क्रिकेट से ज्यादा टेस्ट और वनडे वर्ल्ड कप को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बुधवार को सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, ''अगले साल किसी न किसी स्टेज पर कुछ तो करना ही होगा।
हालांकि, यह टेस्ट मैच या वनडे वर्ल्ड कप नहीं होगा। मैं फैसला लूंगा और फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत करूंगा कि क्या सही है। चीजें बदल सकती हैं। मुझे कुछ चोटें आई हैं, इसलिए मैं सच में किसी भी चीज को लॉक नहीं करना चाहता।''
ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने आगे कहा, ''मेरी प्राथमिकता हमेशा टेस्ट मैच और वनडे वर्ल्ड कप है। मैं हिम्मत के साथ कह रहा हूं कि अगर मैं भारत में पूरी सीरीज खेलूंगा तो मुझे काफी मुश्किल एशेज सीरीज से पहले ब्रेक की जरूरत होगी।''
आईपीएल 2026 में कमिंस की मौजूदगी में ईशान किशन ने एसआरएच की कमान संभाली थी। वहीं, अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया था। ईशान के नेतृत्व में एसआरएच ने सात मैचों में से चार में जीत हासिल की। अगर कमिंस आईपीएल 2027 से हटते हैं तो किशन के आसएरच की बागडोर संभालने की संभावना है। ऐसे में एसआरएच को आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। फ्रेंचाइजी के पास अपनी लाइनअप को बेहतर बनाने के लिए एक विदेशी पेसर या एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर तलाशने के लिए 18 करोड़ रुपये होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
